प्रतापगढ़ः ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान


घर से पांच सौ मीटर दूर रेल लाइन के पास युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शव को क्षत विक्षत देख परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर रघईपुर निवासी नफीस उर्फ फोटो (27) मुंबई में सिलाई का काम करता था।


एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के दो माह बाद ही पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। परिजनों ने बताया कि पत्नी के न लौटने पर वह गुमशुम रहने लगा।


बृहस्पतिवार को वह काफी परेशान था। शुक्रवार की भोर में करीब पांच बजे घर से पांच सौ मीटर दूर रेल लाइन पर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। घर में नफीस को न देख परिजन खोजबीन करने लगे। शव रेलवे लाइन पर देख परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक तीन भाइयों मे छोटा था। अंतू थाना प्रभारी आनंदपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

अस्वीकरण: यह कहानी कंप्यूटर द्वारा स्वचालित रूप से एकत्रित की गई है

यह कार्यक्रम हिंदी अलर्ट न्यूज द्वारा निर्मित या संपादित नहीं किया गया है।


Source: अमर उजाला 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Video