ख़ान 'सर' के वकील ने कहा, 'अदालत ने गिरफ़्तारी पर रोक लगाई'

  • ख़ान सर कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग मामले में ख़ान सर पर कदमकुआं थाने में एफ़आईआर दर्ज हुई थी


ख़ान सर यानी फ़ैसल ख़ान के वकील का कहना है कि पटना ज़िला अदालत ने उनकी गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी है.

ख़ान के वकील अरविंद कुमार ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा, "अंतिरम ज़मानत की याचिका दायर की गई थी. अंतरिम प्रोटेक्शन मिला है. यानी गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी गई है. जब तक यहां (अदालत) से फ़ैसला नहीं होता है, अगली तारीख़ तक कोई भी पुलिस पदाधिकारी उन्हें गिरफ़्तार नहीं कर सकते हैं."

उन्होंने कहा, "ख़ान सर जहां चाहें वहां घूम सकते हैं, पुलिस अगर पूछताछ करना चाहती है तो वह उनके सामने जा सकते हैं, जवाब दे सकते हैं. ख़ान सर जांच में सहयोग करेंगे."

पटना में ख़ान सर कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग के मामले में ख़ान सर पर कदमकुआं थाने में एफ़आईआर दर्ज हुई थी.

पिछले हफ़्ते गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में कोचिंग (ख़ान ग्लोबल स्टडीज) के ही दो बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह को गिरफ़्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा था.

संबंधित ख़बर: पटना कोचिंग सेंटर फ़ायरिंग: ख़ान सर के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Video