जबलपुर में चाकू की नोक पर 22 साल की स्कूल टीचर से रेप

जबलपुर में चाकू की नोक पर 22 साल की स्कूल टीचर से रेप

 मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक 22 साल की स्कूल टीचर ने आत्महत्या कर ली. आरोप है कि एक शख्स ने उस महिला से रेप किया और फिर उसे जान से मारने की धमकी दी. जबलपुर पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया तो पुलिस ने तुरंत ही जांच शुरू कर दी है. 


पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ओमकार पटेल नाम का एक व्यक्ति है जिसकी उम्र 55 साल है. उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. सिहोरा थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज कुरील ने बताया कि एक प्राइवेट स्कूल टीचर 26 अक्टूबर (शनिवार) को अपने स्कूल से लौट रही थी. तभी जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर सिहोरा में आरोपी ने उसे रोक लिया. 


घर जाकर महिला ने खाया जहर

पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी ओमकार पटेल ने चाकू दिखाकर टीचर से रेप किया और धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे नुकसान पहुंचाएगा. सब इंस्पेक्टर ने बताया कि घर पहुंचने के बाद व्यथित शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया और रविवार देर रात सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 


मृतक महिला के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. परिजनों ने बताया कि महिला घर आकर अपने कमरे में चली गई और खुद को कमरे में बंद कर लिया. जब बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो घरवालों को संदेह हुआ. इसके बाद महिला को आवाज दी गई, लेकिन वह बाहर नहीं आई. 


महिला की हालत देख कर परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चला लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. बताया जा रहा है कि महिला अस्पताल में जब होश में आई तो उसने आरोपी की पहचान बताई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे पकड़ लिया. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Video